Diwali 2020: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें क्यों खरीदे जाते हैं पुष्य नक्षत्र में सोने के सिक्के!
धनतेरस, (Photo credits: File Image)

ज्यादातर हिंदू परिवार में दीपावली के दिन सोना खरीदना पसंद करते हैं. इस दौरान सोना खरीदना धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दीपावली के दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है. दीपावली के दिन सोना खरीदना घर में धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को आमंत्रित करने के समान माना गया है. इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा कर उनका आह्वान किया जाता है. ताकि घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वास हो. जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है! यह भी पढ़ें: Dhanteras 2020: इस धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदें चीजें, जानिए क्या है आपके लिए शुभ

दीपावली पर विशेष रूप से लक्ष्मीजी के सिक्के ढाले जाते हैं:

दीपावली के दिन स्वर्णाभूषण खरीदने के अलावा लोग सोने के सिक्के भी खरीदना पसंद करते हैं. भारत में दीपावली के लिए विशेष रूप से सोने के सिक्के ढाले जाते हैं. सिक्के के एक हिस्से में मां लक्ष्मी की उकेरी हुई तस्वीर हौती है और दूसरी ओर लक्ष्मी जी का ही प्रतीक 'श्री' शब्द अंकित होता है. अन्य ढले हुए सिक्कों में देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश और मां सरस्वती अंकित होते हैं. दीपावली के दिन खरीदे गये नए सिक्के का उपयोग लक्ष्मी पूजा के दौरान किया जाता है. कहते हैं कि इसे हटारी नामक कृत्रिम डिब्बे के अंदर रखते हैं, जो मिट्टी या चांदी का बना होता है. लक्ष्मी पूजा के लिए खरीदे गए सोने के सिक्के को एक लेप की मदद से मां लक्ष्मी की नाभि से चिपकाया जाता है. यह लेप शुद्ध घी और सिंदूर के लेप से तैयार किया जाता है. यह भी पढ़ें: Dhanteras Messages 2020: धनतेरस पर ये हिंदी HD Photos, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Images, SMS, Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं

सोना खरीदने के लिए धनतेरस मुहूर्त:

बृहस्पतिवार, नवंबर 12, 2020 को धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त रात 09.30 बजे से प्रातः 06.42 बजे तक, (नवम्बर 13)

धनत्रयोदशी में व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त 13 नवंबर:

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - मध्यरात्रि 12.05 बजे से 01. 45 बजे तक, (नवंबर 13)

उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत) -प्रातः 03.24 बजे से 06. 42 बजे तक (नवंबर 13)

जिस तरह हिंदू धर्म में किसी भी शुभ-मंगल कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखना अनिवार्य माना जाता है, उसी तरह सोना खरीदने के लिए भी शुभ समय देखा जाता है. हिंदी पंचांगों में इसके लिए सबसे शुभ पुष्य नक्षत्र में धनतेरस और दीपावली दो दिन होते हैं. पुष्य नक्षत्र मां लक्ष्मी का जन्म स्टार होने के कारण सबसे शुभ नक्षत्र होने का सम्मान मिला है. दीपावली का दिन देवी लक्ष्मी से जुड़ा होने के कारण ही इस दिन सोना और सोने के गहने खरीदने के लिए लिए पुष्य नक्षत्र सबसे अच्छा माना जाता है. गुरुवार को पुष्य नक्षत्र प्रचलित होने पर यह गुरु पुष्य योग या गुरुपुश्यामृत योग बनाता है और रविवार के दिन होने के कारण यह रवि पुष्य योग बनाता है.

अधिकांश वर्षों में पुष्य नक्षत्र धनतेरस से कुछ दिन पहले होता है और इस दिन सोने, नए कपड़े और गहने सहित दीपावली की खरीदारी करना लोग पसंद करते हैं. धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र के दिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आर्नामेंट हाउस में विशेष व्यवस्था की जाता है. ध्यान रहे धनतेरस की तुलना में पुष्य नक्षत्र के दिन सोने के सिक्के ज्यादा बिकते हैं. अलबत्ता धनतेरस के दिन चांदी के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा होती है. इसके अलावा इस दिन चांदी से बने कलश, कटोरी, चम्मच, गिलास और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं अधिक खरीदी जाती हैं.