सर्दियों में शरीर को स्वस्थ एवं गरम रखते हैं सोंठ के ये स्वादिष्ट लड्डू! जानें सोंठ के लड्डू बनाने की आसान विधि!
सर्दियों में यूं तो तमाम फल एवं सब्जियों की बहारें रहती है, जो सेहत और सौंदर्य के दृष्टिकोण से बहुत लाभदायक होते हैं. लेकिन सर्दी के दिनों में सोंठ, गोंद एवं ड्रायफ्रूट्स से तैयार प्रतिदिन एक लड्डू के साथ एक गिलास दूध लेते हैं तो यह आपके शरीर को स्वस्थ एवं ठिठुरती सर्दी में भी गरम रखता है, जायकेदार तो इतने होते हैं कि एक बार में आपको दो से तीन लड्डू खाने की इच्छा करेगी, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि सोंठ की तासीर गरम होती है, और आपके लिए हार्मफुल हो सकती है.