Hanuman Jayanti 2022: आपके विभिन्न संकटों का करते हैं समाधान. ये हनुमान मंत्र! हनुमान जयंती पर जानें कब और किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
हिंदू धर्म में दुनिया भर में सबसे ज्यादा भक्तों द्वारा पूजे जाने वाले प्रसिद्ध दिव्य देवों में से एक हैं, महावीर हनुमान, जिन्हें साहस, शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है. अपने भक्तों के बीच वे बजरंग बली, अंजनी पुत्र, अंजनेया, महावीर, राम भक्त, पवन पुत्र, केसरी पुत्र एवं मारुति जैसे कई नामों से जाने जाते हैं.