Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच कल एडिलेड में खेला जायेगा. भारत ने अपने पिछले दौरे (2018-19) पर ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात दी थी, लेकिन इस बार की लड़ाई बराबरी की है. आइये जानें कि टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है और क्या कहते हैं आंकड़े.
भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों की सख्या 30 हजार के आस-पास बनी हुई है. वहीं रिकवरी रेट भी 98.50 प्रतिशत हो गया है. यानी संक्रमित होने वालों में से 98 प्रतिशत लोग अब ठीक हो रहे हैं. शायद इसी वजह से बाज़ारों में, और सार्वजनिक वाहनों में भीड़ दिखने लगी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट, सीसीईए और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यॉरिटी की मीटिंग हुई. इन तीनों बैठकों में अहम निर्णय लिए गए। किसानों की बात करें तो उनसे जुड़ा एक बड़ा निर्णय केंद्र सरकार ने लिया, जिसके तहत 60 लाख टन चीनी के निर्यात का लक्ष्य रखा गया. कैबिनेट के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रेसवार्ता के दौरान दी.
ट्विटर पर आयरलैंड ने बड़ा जुर्माना लगाया है. आयरलैंड के डाटा नियामक ने ट्विटर पर 4,50,000 यूरो का जुर्माना लगाया है. ट्विटर पर यह जुर्माना उस बग (तकनीकी त्रुटि) को लेकर लगाया गया है, जिसके कारण कई लोगों के निजी ट्वीट पब्लिक हो गए थे.
भारत (India) के इतिहास में गौरवगाथा लिखने वाला दिन है. आज ही के दिन भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) पर विजय प्राप्त की थी. और साथ ही बांग्लादेश (Bangladesh) को ईस्ट पाकिस्तान के रूप में नई पहचान मिली थी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क का वर्चुअल तरीके से भूमि पूजन किया. दुनिया भर के पर्यावरणविद इस ऊर्जा पार्क को मील का पत्थर मान रहे हैं और आने वाले समय में यह भारत सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक होगा
500 से अधिक रियासतों को स्वतंत्र भारतीय संघ में शामिल करने के लिए राजी करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सरदार पटेल (Sardar Patel) की आज पुण्यतिथि है. देश की स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लौह पुरुष भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे. आज देश उन्हें नमन कर रहा है.
चुनाव की रात को होने वाला मतदान लोकप्रिय वोट होता है और मतदाता आम तौर पर उस उम्मीदवार को वोट देने की प्रतिज्ञा करते हैं, जो अपने-अपने राज्यों में लोकप्रिय वोटों में से अधिकांश जीतता है, जिसके आधार पर अनुमानित विजेता घोषित किया जाता है.
कश्मीर के पश्मीना शॉल का व्यवसाय करने वालों के चाहरे पर मुस्कान फिर से लौट आई है. जी हां, जीआई टैग की वजह से दोबारा से पश्मीना शॉल का काम करने वाले मेहनतकश लोगों को उनकी असल पहचान देने में मदद मिल रही है. पश्मीना शॉल में नक़ल बाज़ारी से असल कामगारों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा था.
प्रधानमंत्री ने कहा कृषि में निजी क्षेत्र का पर्याप्त निवेश नहीं हुआ, इस तरफ उद्योग जगत का ध्यान नहीं गया, कृषि में उद्योग जगत की रुचि और निवेश दोनों की जरूरत है. हाल के कृषि सुधारों से कृषि और उनसे जुड़े क्षेत्रों के बीच की अड़चनें हटाई जा रही है. अब किसानों को नए बाजार, नए विकल्प मिलेंगे और उन्हें टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा.
भारत-उज्बेकिस्तान वर्चुअल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान दो समृद्ध सभ्यताएं हैं और प्राचीन समय से ही दोनों के बीच निरंतर आपसी संपर्क रहे हैं.
देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान आंदोलन जारी है. आंदोलन की आग में घी डालने का काम एमएसपी, यानी न्यूनतम मूल्य संवधन को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम कर रहा है। इस भ्रम को दूर करने के अपने प्रयासों में केंद्र सरकार ने पुन: दोहराया है कि एमएसपी किसी भी हालत में हटाया नहीं जाएगा. केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "अगर आप चाहें तो हम लिख कर दे सकते हैं कि एमएसपी वर्तमान की तरह ही जारी रहेगा.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने औपचारिक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने और नए रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत 22810 करोड़ के व्यय को मंजूरी दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 1584 करोड़ रुपये की धनराशि और पूरी योजना अवधि 2020-23 के लिए 22810 के व्यय की अनुमति दी है.
कोविड-19 महामारी की वजह से लगाये गए लॉकडाउन के दौरान जब लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए, या उनकी सैलरी मिलना बंद हो गई, तब आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत उन्हें सहायता प्रदान की गई. उसी के साथ पीएलआई स्कीम यानी प्रोडक्शन लिंक स्कीम लॉन्च की गई, जिसके तहत कंपनियों से आवेदन मांगे गए.
वैश्विक स्वास्थ्य और विदेश नीति पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं बैठक में साफ कहा है कि कोविड-19 महामारी से लड़ने में वो बाकी देशों की मदद के लिए भी तैयार है.
ओडिशा के आदिवासी बहुल कंधमाल जिले में विशेष स्थान है. लंबे समय से हल्दी की खेती जैविक रूप से यहां के आदिवासी पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती रही है.
आज कोविड-19 की वैक्सीन को आम लोगों के लिए मुहैया कराने वाला पहला देश बनने जा रहा है, वहीं दक्षिण कोरिया की सरकार वैक्सीन के प्रबंधन की योजना का ऐलान आज करेगी.
सर्दियों में लापरवाही हो तो कई शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है. कम तापमान और सर्द मौसम श्वसन रोगियों के लिए कष्ट दायक साबित हो सकता है. जिन लोगों को पहले से ही श्वसन रोग हों उनकी जटिलताएं बढ़ जाती है. इसलिए आवश्यक है कि सर्दियों के मौसम में विशेष सावधानी रखें जिससे समस्याओं से बचाव हो सके.
कोविड-19 महामारी के फैलते ही डॉक्टरों ने सबसे ज्यादा एहतियात बरतने के लिए उन लोगों से कहा, जिनको सांस संबंधी बीमारी है. इसी बीच उन लोगों में भी डर समा गया, जिन्हें धूल व धुएं से एलर्जी है. उन्हें लगता है कि अगर उनको कोरोना का संक्रमण हुआ तो वो गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं.
बेजोड़ वास्तुकला की वजह से देश भर में मिनी खजुराहो के नाम से विख्यात भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में मराठा शासक बाजीराव पेशवा के वंशज विनायक राव पेशवा द्वारा बनवाया गया 'गणेश बाग' समेत कई ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरें पुरातत्व और पर्यटन विभाग की उपेक्षा और अनदेखी से ध्वस्त होने की कगार पर है.