Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
23 दिसंबर को देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन होता है. चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कई अहम काम किए है. इसलिए उनके जन्मदिन को हर साल किसान दिवस मनाया जाता है. हमेशा से भारत की अर्थव्ययवस्था में किसानों का अहम योगदान रहा है.
भारत ने कोविड महामारी से लड़ने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है. इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार, 21 दिसंबर को नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई. बैठक के दौरान देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई.
सरकार ने बीमारी से जूझ रही जनता और बढ़ते इलाज के खर्च को कम करने पर नए साल के लिए अच्छी खबर दी है. भारत में अधिकाशं मात्रा में इस्तेमाल होने वाली Paracetamol जैसी अन्य दवाओं की कीमतों में कमी होगी. दवाओं की कीमत पर नजर रखने वाली संस्था नेशनल फर्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटीने कुछ दवाओं के रेट सस्ते किए हैं.
हमारे देश में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली के तहत लोगों का इलाज वर्षों से होता आया है. आयुर्वेद को चिकित्सा की सबसे प्राचीन और अच्छी तरह से परखी हुई प्रणाली माना जाता है. भारत की इस पौराणिक चिकित्सा प्रणाली के लिए वर्ष 2022 भी ऐतिहासिक वर्ष रहा.
सामरिक रूप से अहम माने जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी अहम रोल अदा करती है. ऐसे में सीमा सड़क संगठन यानि BRO भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क मार्ग के निर्माण का जिम्मा बखूबी निभा रहा है. सैन्य परिवहन से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए बीआरओ सीमावर्ती इलाकों में सड़क, पुल, राजमार्ग, हवाई अड्डा, सुरंग, इमारत इत्यादि का तेजी से निर्माण कर रहा है.
देश के ज्यादातर छोटे किसानों द्वारा उगाए जाने वाले मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाना देश की सेवा करने के बराबर है. ऐसे में सरकार ने किसानों के साथ इस पर बातचीत भी की है. मिलेट्स से सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि कई अन्य उत्पाद भी बन सकते हैं. जैसे रागी का डोसा या इडली बन सकती है, वहीं बाजरा के लड्डू बन सकते हैं, यहां तक कि बाजरा के बिस्कुट तक बनाए जा सकते हैं.
6G प्रौद्योगिकी वैश्विक स्तर पर एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगी. इससे स्टार्ट-अप के लिए मौजूदा चुनौतियों को हल करने, नौकरियां पैदा करने और देश की वर्तमान समस्याओं लिए इनोवेटिव समाधान के नए अवसर मिलेंगे.
भारत में वर्चुअल मोड में G20 प्रेसीडेंसी के तहत पहली संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य कार्य बल की बैठक आयोजित की गई. मंगलवार को फाइनेंस ट्रैक के तहत बाली G20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र पर भी चर्चा की गई.
भारत ने वर्ष 2022 में रक्षा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ाते हुए रक्षा क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है. भारत ने एक से एक स्वदेशी मिसाइलों का परीक्षण करके आसमान में अपनी ताकत दिखाई है. इसके साथ ही वर्ष 2022 की बात की जाए तो डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं
साल 2022 भारत में टेलिकॉम सेक्टर के लिए शानदार साबित हुआ है. जहां एक ओर पीएम मोदी ने देश में 5G सर्विस की शुरुआत की तो वहीं दूसरी ओर 8वीं स्पेक्ट्रम नीलामी से अब तक का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। देश ने इस साल टेलिकॉम सेक्टर में जिन उपलब्धियों को हासिल किया उनको हम इस लेख में जानेंगे.
चालीस से अधिक फैक्ट-चेक श्रृंखला के क्रम में पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट-चेक इकाई (एफसीयू) ने यूट्यूब के ऐसे तीन चैनलों का भंडाफोड़ किया है, जो भारत में फर्जी खबरें फैला रहे थे. इन यूट्यूब चैनलों के लगभग 33 लाख सब्सक्राइबर थे. इनके लगभग सभी वीडियो फर्जी निकले; बहरहाल इन्हें 30 करोड़ से अधिक बार देखा गया है.
जो लोग सोना खरीदना चाहते हैं, उसमें निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉऩ्ड स्कीम शुरु हो रही है जिसमें आप एक तरीके से सस्ता सोना खरीद सकते हैं। सोने के लिए अपने बजट के बराबर पैसा लगाकर शानदार मुनाफा हासिल कर सकते हैं
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि भारत को इंटरनेट के भविष्य पर अपनी नीति बनाने के लिए किसी अन्य देश या वैश्विक प्रणाली का पालन करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में 820 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं.
16 दिसंबर भारत के इतिहास में गौरवगाथा लिखने वाला दिन है. आज ही के दिन भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी. और साथ ही बांग्लादेश को ईस्ट पाकिस्तान के रूप में नई पहचान मिली थी. यही कारण है कि आज ही के दिन बांग्लादेश विजय दिवस मनाता है.
वित्तीय लेन देन में क्रेडिट कार्ड से लेकर डीमैट अकाउंट, म्यूचुअल फंड और रोज जरूरत की चीजों में सरकार बड़े बदलाव कर रही हैं.
आज के समय में महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा काफी बढ़ गया है. यह रोग भारत सहित संपूर्ण विश्व भर में एक बड़ी समस्या बन गया है. भारत में, महिलाओं में पाये जाने वाले सभी तरह के कैंसरों में से पचीस से इकतीस प्रतिशत कैंसर स्तन कैंसर होते हैं. हाल ही में हुए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने एक अध्ययन किया जिसमें उन्होंने पाया की स्तन कैंसर के रोगियों के उपचार में योग को शामिल करना बहुत लाभकारी है..
इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के बारे में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अल्केश कुमार ने कहा कि आईआईजीएफ 2022 की विषयवस्तु ‘लेवरेजिंग टेकेड फॉर एम्पॉवरिंग भारत’ बहुत उपयुक्त है, क्योंकि भारत सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट कनेक्टीविटी के साथ उन सभी को जोड़ना चाहता है, जो अब तक इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं.
पीएम मोदी 11 दिसंबर (रविवार) को महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान पीएम महाराष्ट्र में 75 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तिसरा दिन रहा. इन दिन दिनों में कई महत्वपूर्ण बिल पेश हुए. आज भी सदन में चार राज्यों की कुछ अन्य जातियों को भी एसटी में शामिल करने का बिल लाया गया