Year Ender 2022: इस साल भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में मचाया गदर, 5G से लेकर FDI सब मोर्चे पर देश रहा आगे
साल 2022 भारत में टेलिकॉम सेक्टर के लिए शानदार साबित हुआ है. जहां एक ओर पीएम मोदी ने देश में 5G सर्विस की शुरुआत की तो वहीं दूसरी ओर 8वीं स्पेक्ट्रम नीलामी से अब तक का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। देश ने इस साल टेलिकॉम सेक्टर में जिन उपलब्धियों को हासिल किया उनको हम इस लेख में जानेंगे.
Year Ender 2022: साल 2022 भारत में टेलिकॉम सेक्टर के लिए शानदार साबित हुआ है। जहां एक ओर पीएम मोदी ने देश में 5G सर्विस की शुरुआत की तो वहीं दूसरी ओर 8वीं स्पेक्ट्रम नीलामी से अब तक का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ. देश ने इस साल टेलिकॉम सेक्टर में जिन उपलब्धियों को हासिल किया उनको हम इस लेख में जानेंगे. यह भी पढ़े: 6G in India: 5G आने के बाद अब 6G की तैयारी शुरू, जल्द होगा ट्रायल, जानें भारत में कब होगा लॉन्च?
सबसे महंगी नीलामी
भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत जुलाई 2022 में आयोजित 8वीं स्पेक्ट्रम नीलामी के साथ हुई। भारत सरकार ने 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की, जिसमें से 51,236 मेगाहर्ट्ज (कुल का 71%) 1,50,173 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचा गया। यह एक नीलामी से प्राप्त अब तक की सबसे अधिक नीलामी राजस्व राशि है। दूरसंचार सुधारों और स्पष्ट नीति निर्देशों के कारण 2022 में स्पेक्ट्रम नीलामी में अब तक की सबसे अधिक बोली लगी। अनिवार्य अप-फ्रंट भुगतान को समाप्त करने, न्यूनतम सीमा अवधि (10 वर्ष) के बाद स्पेक्ट्रम सरेंडर करने की क्षमता, आसान भुगतान विकल्प जैसे वार्षिक किस्तों की संख्या में वृद्धि (20 वार्षिक किस्त), पिछले बकाया पर रोक का विकल्प आदि जैसे हालिया सुधारों ने सफल स्पेक्ट्रम नीलामी में योगदान दिया है.
देश में 5G सर्विस की शुरुआत
1 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी ने भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत की. दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्यकर्ता सुरक्षा, स्मार्ट कृषि आदि में स्टार्ट-अप द्वारा विकसित 5G उपयोग को अब पूरे देश में फैलाया जा रहा है.
स्वदेशी 5G टेस्ट बेड
भारत में 5G की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 'स्वदेशी 5G टेस्ट बेड' स्थापित करने के लिए बहु-संस्थान सहयोगी परियोजना के लिए वित्तीय अनुदान को मंजूरी दी। पांच स्थानों पर 'स्वदेशी 5G टेस्ट बेड' की सुविधा होगी। भारतीय शिक्षाविद और उद्योग उत्पादों, प्रोटोटाइप, एल्गोरिदम और सेवाओं को मान्य करने के लिए स्वदेशी 5G टेस्ट बेड का उपयोग कर सकते हैं.
टेलीफ़ोन कनेक्शन में वृद्धि
अक्टूबर 2022 में कुल 117.02 करोड़ टेलीफोन कनेक्शन हो गए जो मार्च 2014 में 93.30 करोड़ थे। मार्च 2014 से अक्टूबर 2022 तक टेलीफ़ोन कनेक्शन में 25.42% की वृद्धि हुई है. वहीं,अक्टूबर 2022 में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 114.4 करोड़ तक पहुंच गई। टेली-घनत्व जो मार्च 2014 में 75.23% था,अक्टूबर 2022 में 84.67% तक पहुंच गया है.
इंटरनेट और ब्रॉडबैंड में उछाल
मार्च 2014 में इंटरनेट कनेक्शन 25.15 करोड़ से बढ़कर जून 2022 में 83.69 करोड़ हो गए। इसमें 232% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं ब्रॉडबैंड कनेक्शन मार्च 2014 में 6.1 करोड़ से बढ़कर सितंबर, 2022 में 81.62 करोड़ हो गए। इसमें 1238% की वृद्धि हुई है। प्रति वायरलेस डेटा ग्राहक औसत मासिक डेटा खपत मार्च 2014 में 61.66 एमबी से 266 गुना बढ़कर जून, 2022 में 16.40 जीबी हो गई.
BTS और टॉवर
9 दिसंबर 2022 को उपलब्ध आकड़ों के अनुसार मोबाइल बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (बीटीएस) की संख्या 23.98 लाख और मोबाइल टावरों की संख्या 7.4 लाख है,
FDI में वृद्धि
2022-23 (अप्रैल से सितंबर) के दौरान दूरसंचार क्षेत्र में एफडीआई (इक्विटी प्रवाह) 694 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, ये 2021-22 के दौरान 668 मिलियन अमेरिकी डॉलर था,
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

