Tamilnadu Dengue and Fever: तमिलनाडु में डेंगू और बुखार के बढ़ रहे मामले, जागरूकता अभियान में तेजी लाई सरकार
तमिलनाडु में इन दिनों डेंगू, टाइफाइड और बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. अक्टूबर की शुरुआत तक राज्य में डेंगू के 16,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है. यह स्थिति कई जिलों में फैल चुकी है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है. बीमारी के बढ़ते असर को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं.