सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दी, सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने बुधवार को भू-कानून को मंजूरी दे दी. प्रदेश में इस कानून की मांग लंबे समय से उठ रही थी. जानकारी के अनुसार, धामी सरकार ने इस कानून को बजट सत्र में पेश करने का निर्णय लिया है, ताकि इसे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके.