देश

Delhi New CM Announcement: शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा की अपील, ‘आएं और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है. इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है.

Delhi New CM Announcement: शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा की अपील, ‘आएं और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें’
Credit-(FB)

नई दिल्ली, 19 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है. इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है. पोस्टर में बताया गया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा.

भाजपा ने अपने पोस्ट में कहा है कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे. आइए रामलीला मैदान में इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है. जानकारी के मुताबिक इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे. यह भी पढ़ें : सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दी, सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात होंगे. इसके अलावा, सुरक्षा बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे. रामलीला मैदान में वीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं. इन पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं. वहीं, दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी. कार्यक्रम में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्गों में परिवर्तन किए गए हैं. इस संबंध में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है. शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).