Mahakumbh 2025: महाकुंभ की धड़कन बने सीएम योगी, घर से लेकर ग्राउंड जीरो तक पल-पल की रखी खबर
महाकुंभ धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक भव्यता का जीवंत प्रमाण है.
महाकुंभ नगर, 19 फरवरी : महाकुंभ धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक भव्यता का जीवंत प्रमाण है. सीएम योगी के नेतृत्व में यह महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रहा है.
टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और सुविधाओं के अद्भुत समन्वय से महाकुंभ विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है. इसे अविस्मरणीय बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी विशेष योगदान रहा है. वह महाकुंभ की धड़कन बनकर पल-पल पूरे आयोजन को लीड करते नजर आए. 6 अक्टूबर 2024 को महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च करने के बाद से अब तक वह 16 बार प्रयागराज पहुंचे, हर व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों को समय से पहले पूरा करने का संकल्प दोहराया. यह भी पढ़ें : बंगाल विधानसभा से भाजपा विधायकों का बहिर्गमन
महाकुंभ की शुरुआत के बाद सीएम और सजग नजर आए और उन्होंने ग्राउंड जीरो पर उतरकर हर व्यवस्था, सुविधा को सुनिश्चित किया. अपने प्रयागराज दौरों पर सीएम योगी ने न सिर्फ तैयारियों, व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा की, बल्कि 13 अखाड़ों, प्रमुख संतों और धर्मगुरुओं से संवाद कर महाकुंभ को और भव्य बनाने के सुझाव लिए.
श्रद्धालुओं की सुविधाओं से लेकर साधु-संतों के सत्कार तक, हर व्यवस्था का सीएम योगी ने खुद जायजा लिया. यही नहीं, अमृत स्नान और प्रमुख स्नान पर्वों पर सीएम योगी ने सरकारी आवास से रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए, जिससे भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतरीन बनी रहे. अपनी सतत निगरानी से उन्होंने महाकुंभ को संस्कृति, आध्यात्म और आधुनिकता का संगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया.
6 अक्टूबर को महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और मोबाइल ऐप का लोकार्पण करने के बाद से मुख्यमंत्री योगी अब तक कुल 16 बार प्रयागराज आए. वहीं, महाकुंभ की शुरुआत से लेकर अब तक उन्होंने कुल 8 बार यहां का भ्रमण किया. इस दौरान तैयारियों की समीक्षा के साथ ही उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन भी किया. साधु-संतों के साथ संवाद स्थापित कर महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए सुझाव भी लिए तो हर वर्ग और संप्रदाय के संतों का सत्कार कर दिल भी जीता. ग्राउंड जीरो के साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भी कई बार महाकुंभ को लेकर बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए. रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए उन्होंने ग्राउंड रियलिटी भी जानी.
महाकुंभ आयोजन को लेकर सीएम योगी की गतिविधियों की झलक :-
27 नवंबर 2024 :- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. महाकुंभ से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा भी की.
7 दिसंबर 2024 :- प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व संत समाज को आमंत्रित किया. अरैल बंधा रोड, त्रिवेणी पुष्प, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और शिवाजी पार्क का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और दिशानिर्देश दिए. साथ ही जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और अस्थायी पुलिस लाइन का उद्घाटन भी किया.
12 दिसंबर 2024 :- पीएम मोदी के दौरे से पहले केंद्रीय अस्पताल, किला घाट जेटी, पीएम कार्यक्रम स्थल, अक्षय वट, हनुमान कॉरिडोर, सरस्वती कूप का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया.
13 दिसंबर 2024 :- पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में सहभागिता.
23 दिसंबर 2024 :- टेंट सिटी का निरीक्षण, दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती, स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड का निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा.
31 दिसंबर 2024 :- बायो सीएनजी प्लांट का निरीक्षण, संगम नोज का निरीक्षण, त्रिवेणी पूजन, समीक्षा बैठक.
9 जनवरी 2025 :- 13 अखाड़ों, दंडीबाड़ा, खाकचौक और योगी महासभा के शिविर में पहुंचे, डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन, तैयारियों की समीक्षा.
10 जनवरी :- प्रसार भारती के चैनल कुंभवाणी का शुभारंभ, परिवहन निगम की बसों को दिखाई हरी झंडी.
19 जनवरी :- पूज्य शंकराचार्य, संतों-महात्माओं से मुलाकात, ओडीओपी प्रदर्शनी, पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी, पर्यटन गैलरी, एनसीजेडसीसी पवेलियन का शुभारंभ. स्वामी चिदानंद के शिविर में मोरारी बापू की कथा का श्रवण.
22 जनवरी :- महाकुंभ में कैबिनेट बैठक, पूरे मंत्री परिषद के साथ पावन संगम स्नान.
25 जनवरी :- अखिल भारतवर्षीय अवधूतभेष बारह पंथ योगी महासभा के कार्यक्रम में, गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में, विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में सहभागिता. श्रंगेरी पीठ के शंकराचार्य से भेंट.
27 जनवरी :- गृहमंत्री अमित शाह के महाकुंभ आगमन पर स्वागत और त्रिवेणी संगम में पूजन.
1 फरवरी :- संगम नोज का स्थलीय निरीक्षण, सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक कार्यक्रम में सहभागिता, भारत सेवाश्रम शिविर का दौरा. उपराष्ट्रपति का स्वागत और दुनिया के 73 देशों के राजनयिकों से किया संवाद और समीक्षा बैठक.
4 फरवरी :- बौद्ध महाकुंभ कार्यक्रम में सहभागिता, मीडिया से संवाद, भूटान नरेश का किया स्वागत.
5 फरवरी :- पीएम मोदी के आगमन पर स्वागत, त्रिवेणी संगम का पूजन.
16 फरवरी :- जलवायु सम्मेलन में सहभागिता, प्रदीप मिश्रा की कथा और प्रभु प्रेमी संघ शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए.
लखनऊ से भी रहे एक्टिव :-
29 अक्टूबर 2024 :- केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ लखनऊ में महाकुंभ से संबंधित पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा.
11 जनवरी :- लखनऊ में महाकुंभ को लेकर परिवहन विभाग की बैठक में आवश्यक दिशानिर्देश दिए.
समस्त अमृत स्नान, स्नान पर्वों पर अपने सरकारी आवास पर तड़के से ही रियल टाइम मॉनिटरिंग, उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

