दहशतगर्दों के खिलाफ फेसबुक की बड़ी कार्यवाही, आतंकवाद से संबंधित 1.4 करोड़ सामग्रियों को किया डिलीट
फेसबुक ने इस साल सितंबर तक अपने मंच से 1.4 करोड़ से ज्यादा आतंकी सामग्री हटा ली है, जो इस्लामिक स्टेट (आईएस), अलकायदा और उनके सहयोगियों से संबंधित थे. 2018 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में फेसबुक ने आतंकी सामग्री के 94 लाख हिस्सों पर कार्रवाई की.