विदेश

श्रीलंका: राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने संसद किया भंग, 5 जनवरी को होंगे संसदीय चुनाव

नए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात को राष्ट्रपति के संसद को भंग करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि संसदीय चुनाव वास्तव में लोगों की इच्छा को पूरा करेंगे और स्थिर देश के लिए का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

श्रीलंका: राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने संसद किया भंग, 5 जनवरी को होंगे संसदीय चुनाव
श्रीलंका राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ( Photo Credit - IANS )

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक विशेष राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर संसद को भंग कर दिया और संसदीय चुनाव के लिए पांच जनवरी 2019 की तारीख घोषित की है. समाचार एजेंसी सिन्हआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ने शुक्रवार रात को कहा कि संसद शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे से भंग हो जाएगी और संसदीय चुनावों के लिए नामांकन 19 से 26 नवंबर तक दाखिल किए जाएंगे.

उन्होंने नई संसद की बैठक आयोजित के लिए नई तारीख 17 जनवरी तय की है. सिरिसेना का संसद को भंग करने का कदम निर्धारित संसदीय चुनावों से डेढ़ साल पहले उठाया है.

यह भी पढ़ें: चीन के साथ शीत युद्ध से इनकार, अमेरिका ने कहा-मानवाधिकार और सैन्य विस्तार से संबंधित मामलों को समझाना चाहते हैं

नए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात को राष्ट्रपति के संसद को भंग करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि संसदीय चुनाव वास्तव में लोगों की इच्छा को पूरा करेंगे और स्थिर देश के लिए का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).