विदेश

चीन के साथ शीत युद्ध से इनकार, अमेरिका ने कहा-मानवाधिकार और सैन्य विस्तार से संबंधित मामलों को समझाना चाहते हैं

बीजिंग को मानवाधिकार के प्रति सम्मान और सैन्य विस्तार से संबंधित मामलों में उसके दृष्टिकोण को ठीक करने के लिए समझा रहा है.....

चीन के साथ शीत युद्ध से इनकार, अमेरिका ने कहा-मानवाधिकार और सैन्य विस्तार से संबंधित मामलों को समझाना चाहते हैं
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ( Photo Credit-IANS )

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने शुक्रवार को यहां कहा कि अमेरिका, चीन को घेरने का प्रयास नहीं कर रहा, लेकिन वह बीजिंग को मानवाधिकार के प्रति सम्मान और सैन्य विस्तार से संबंधित मामलों में उसके दृष्टिकोण को ठीक करने के लिए समझा रहा है. विदेश विभाग में एक संवाददाता सम्मेलन में पोंपियो ने कहा, "अमेरिका चीन के साथ कोई शीत युद्ध या नियंत्रण नीति का पालन नहीं कर रहा है. इसके बजाय हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चीन दोनों देशों में सुरक्षा और समृद्धि के समर्थन में जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ काम करे."

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके साथ रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के विदेश मामलों के कार्यालय निदेशक यांग जिची और चीन के रक्षा मंत्री वी फेंग्हे मौजूद थे. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच सुरक्षा और कूटनीति को लेकर दूसरे चरण की वार्ता हुई, जिसके बाद यह संवाददाता सम्मेलन हुआ.

यह भी पढ़ें: चीनी कंपनियों का अमानवीय चेहरा: सजा के तौर पर कर्मचारियों को काक्रोच खिलाकर टॉयलेट बाउल से पिलाया पानी

इस संबंध में यांग ने विश्वास जताया कि उनके मतभेंदों को संवाद के माध्यम से ही हल किया जा सकता है. यांग ने कहा, "इन मुद्दों को संवाद और परामर्श के माध्यम से सुलझाया जा सकता है. किसी समाधान पर पहुंचने के बजाए व्यापार युद्ध से केवल दोनों पक्षों और वैश्विक अर्थव्यवस्था को ही नुकसान होगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).