फेसबुक ने विशेष इफेक्ट व फिल्टर के साथ शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो ऐप 'लासो' लॉन्च किया
फेसबुक ने एक वीडियो ऐप 'लासो' लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता विशेष इफेक्ट व फिल्टर के साथ लघु प्रारूप की वीडियो बना और साझा कर सकेंगे....
सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक ने एक वीडियो ऐप 'लासो' लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता विशेष इफेक्ट व फिल्टर के साथ लघु प्रारूप की वीडियो बना और साझा कर सकेंगे. फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर एंडी हुआंग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, "फेसबुक का नया लघु प्रारूप वीडियो ऐप लासो अब अमेरिका में उपलब्ध है." वीडियो संपादन टूल से लैस यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी वीडियो में टेक्सट के साथ-साथ संगीत लगाने की इजाजत देगा.
यह भी पढ़ें: फेसबुक के डेटा में फिर लगी सेंध, 81,000 यूजर्स के मैसेज हुए सार्वजनिक: रिपोर्ट
सोशल नेटवर्किंग दिग्गज ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के ऐप को शातिंनुमा माहौल में लॉन्च करने का फैसला किया था. सीएनईटी ने फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से शुक्रवार को कहा, "लघु प्रारूप की मनोरंजन वीडियो के लिए लासो एक नया ऐप है. हम यहां इसकी संभावना को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम लोगों व वीडियो बनाने वालों से फीडबैक भी लेंगे." ऐप पर सभी प्रोफाइल व वीडियो सार्वजनिक होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

