BJP ने कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं को सिर्फ राहुल का गुणगान करना आता है
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशना साधा और कहा कि कांग्रेस का राज्य की जनता के स्वाभिमान से कोई लेना-देना नहीं है बस उसे अपने नेता की स्तुति गान करना है.....
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशना साधा और कहा कि कांग्रेस का राज्य की जनता के स्वाभिमान से कोई लेना-देना नहीं है बस उसे अपने नेता की स्तुति गान करना है. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "कांग्रेस घोषणा पत्र समिति प्रमुख टी.एस. सिंहदेव द्वारा मौजूद मीडिया कर्मियों की उपेक्षा करते हुए राहुल गांधी को ही रिपोर्ट करना और कुल 124 बार उन्हें सर कहना दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को न तो छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कुछ करना है, न ही उनका जनता के स्वाभिमान से कोई लेना देना है उन्हें तो बस अपने नेता की स्तुति गान करना है."
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक और झूठ का पुलिंदा छत्तीसगढ़ की जनता के समक्ष आ गया है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी अब तक अपने वादों-इरादों से जनता के साथ छल करते आई है इसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने घोषणा पत्र में किए गए वादों को नकल और गप परोसने की कला में महारत की संज्ञा देते हुए कहा कि पहली बात तो कांग्रेस के लोगों को कुछ सूझता नहीं और वे योजनाओं, वादों व भाजपा के जन सेवा के इरादों को नकल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसे समझने में असफल हो जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

