तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: शुक्रवार को होने वाली वोटिंग से पहले जानिए कुछ दिलचस्प आंकड़े
भारी सुरक्षा इंतजामों के हिस्से के रूप में पड़ोसी राज्यों व केंद्रीय बलों के 18,860 कर्मी सहित पचास हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर डेढ़ लाख से ज्यादा चुनावकर्मी तैनात रहेंगे. चुनाव में 55,329 इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) और 39, 763 नियंत्रण इकाईयों का प्रयोग किया जाएगा.