देश

उत्तर प्रदेश: आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर हुई दुर्घटना, 5 की मौत

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर कार की एक ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई......

उत्तर प्रदेश: आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर हुई दुर्घटना, 5 की मौत
सड़क (Photo Credits: IANS )

आगरा: आगरा-अलीगढ़ मार्ग (Agra-Aligarh Road) पर कार की एक ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हादसा गुरुवार को खंदौली (Khanduli) के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा जबकि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आपात वार्ड में भर्ती कराने के एक घंटे के बाद एक और शख्स ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में 2 बुजुर्ग महिलाओं की हुई हत्या, बंद कमरे में मिला शव

स्कॉर्पियो (Scorpio) में सवार ये सभी पीड़ित आगरा की ओर जा रहे थे कि हाथरस जा रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. सड़क हादसे का शिकार हुए सभी लोग अलीगढ़ जिले के एक गांव से थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).