बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में कथित रूप से शामिल जवान को यूपी पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोलीबारी की घटना में कथित रूप से संलिप्त एक जवान को शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में हिरासत में ले लिया गया. बुलंदशहर की घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी. सेना सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा हिरासत में लिया गया.