बेन स्टोक्स और अलेक्स हेल्स वेस्टइंडीज दौरे के चयन के लिए मौजूद रहेंगे
वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को अब अधिक चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम के अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स चयन के लिए मौजूद रहेंगे....
लंदन: वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे के लिए इंग्लैंड (England) क्रिकेट बोर्ड को अब अधिक चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम के अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stocks) और एलेक्स हेल्स (Alex Hales) चयन के लिए मौजूद रहेंगे. वेबसाइट 'ईसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट डिसिप्लिन कमीशन (सीडीसी) ने पिछले साल ब्रिस्टल मामले की सुनवाई पूरी कर ली है और इसमें स्टोक्स तथा हेल्स को राहत की सांस मिली है. इस मामले में स्टोक्स पर 30,000 पाउंड का जुर्माना और आठ मैचों का प्रतिबंध लगाया गया.
हालांकि, आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सीरीज और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में शामिल न होने के कारण सीडीसी का मानना है कि स्टोक्स ने पर्याप्त रूप से मैचों के प्रतिबंध के तौर पर भरपाई कर ली है. इसके अलावा हेल्स पर इस मामले में 17,500 पाउंड का जुर्माना और छह मैचों का प्रतिबंध लगा था. इनमें से चार मैचों को 12 माह के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोनों खिलाड़ियों और ईसीबी ने सीडीसी के इस आदेश को स्वीकार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: रंग लाई विराट कोहली की रणनीति, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन पर जुबानी हमला कर लिया विकेट
इसके परिणामस्वरूप 15 माह का यह संघर्ष आखिरकार समाप्त हो गया है. स्टोक्स ने कहा, "हर किसी को यह अब पता चल गया होगा कि सीडीसी की कार्यवाही अब खत्म हो गई है और मैंने पैनल के फैसले को मान लिया है. मैं खेल को इस प्रकार विवादों में लाने के लिए शर्मिदा हूं और पैनल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.'' हेल्स ने कहा कि वह सीडीसी के इस फैसले से राहत महसूस कर रहे हैं और अब वह अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2018 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

