ऋषि कपूर जी अभी भी दिल से बच्चे हैं: ओमकार कपूर
फिल्म 'झूठा कहीं का' में ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने वाले एक्टर ओमकार कपूर का कहना है कि ऋषि अभी भी दिल से बच्चे हैं और उनके साथ काम के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा. इसी 19 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म में ऋषि कपूर, जिम्मी शेरगिल, सनी सिंह, ओमकार कपूर, निमिषा मेहता और रुचा वैद्य हैं.