बंगाल के पूर्व लेग स्पिनर सौमेंद्रनाथ कुंडु का हुआ निधन
बंगाल और रेलवे के लिए खेलने वाले पूर्व लेग स्पिनर सौमेंद्रनाथ कुंडु का गुरुवार को निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे। कुंडु 1958-59 और 1968-69 के दौरान 30 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट चटकाए. इसमें 13 बार उन्होंने पांच या उससे ज्यादा बार विकेट लिया है.

बंगाल क्रिकेट संघ ने 2013-14 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा था. उन्हें यह पुरस्कार गुंडप्पा विश्वनाथ के हाथों मिला था.
बंगाल क्रिकेट संघ के सह-सचिव अविषेक डालमिया ने कुंडु के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).