क्रिकेट

ICC CWC 2019: हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी

भारत का आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर जाना सभी के लिए हैरानी वाली बात थी. इस बात की उम्मीद किसी ने नहीं की थी. कम से कम भारतीय टीम को देखकर तो ऐसा ही लगता है. इस अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में ही फंस गई है और टीम यहां रविवार तक रहेगी.

ICC CWC 2019: हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Photo Credit: Twitter)

भारत का आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर जाना सभी के लिए हैरानी वाली बात थी. इस बात की उम्मीद किसी ने नहीं की थी. कम से कम भारतीय टीम को देखकर तो ऐसा ही लगता है. इस अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में ही फंस गई है और टीम यहां रविवार तक रहेगी. एक सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीम के लिए वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं और खिलाड़ी रविवार तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे.

सूत्र ने कहा, "कई खिलाड़ी 14 जुलाई तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे और इसके बाद यहां से निकलेंगे. कल हार के बाद टीम के वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं." भारत को अब विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है और इस दौरे पर कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. यह दोनों हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए टीम में लौट आएंगे.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: 15 साल पहले धोनी ने जिस तरह की थी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत, वैसे ही हुआ उनके वर्ल्ड कप करियर का अंत

भारत को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).