क्रिकेट

IND vs NZ, CWC Semi Final 2019: भारत की हार से सदमे में आए 2 प्रशंसकों की मौत

आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार से सदमे में आए दो प्रशंसकों की बुधवार को मौत हो गई.

IND vs NZ, CWC Semi Final 2019: भारत की हार से सदमे में आए 2 प्रशंसकों की मौत
टीम इंडिया (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand, CWC Semi Final 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार से सदमे में आए दो प्रशंसकों की बुधवार को मौत हो गई. पहला मामला बिहार के किशनगंज जिले का है. मैच के दौरान अशोक पासवान (49) नामक प्रशंसक को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार के सूत्रों के अनुसार, जब भारतीय बल्लेबाज रन बना रहे थे तो अशोक बाहर पटाखे फोड़ रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें भारत के हारने की खबर मिली तो उनको दिल का दौरा पड़ गया. दूसरा मामला पश्चिम बंगाल के हूगली जिले का है, जहां साइकिल दुकानदार श्रीकांता मैटी (33) की मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद विराट कोहली पर भड़का ये एक्टर, कहा-छोड़ दो कप्तानी

प्राप्त खबरों के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी के आउट होते ही श्रीकांता अपनी दुकान में गिर पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. भारतीय टीम इस मैच में 18 रनों से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).