श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर चल रही खबरों पर पिता शक्ति कपूर ने दिया ये बयान
मीडिया में इस बात को लेकर खबरें तेजी से फैल रही थी कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. जब आईएएनएस ने श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को कॉल किया तो उन्होंने हंसते हुए इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया.
मीडिया के एक बड़े हिस्से ने गुरुवार को यह कहते हुए हद कर दी कि साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा (Roshan Shreshtha) से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. जब आईएएनएस ने श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) को कॉल किया तो उन्होंने हंसते हुए इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया. शक्ति कपूर ने कहा, "वाकई में? मेरी बेटी शादी कर रही है? कृपया मुझे भी आमंत्रित करना मत भूलिएगा!"
उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा, "मुझे यह भी बता दीजिएगा कि शादी कहां होगी, मैं वहां पहुंच जाऊंगा. मैं पिता हूं और फिर भी मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता. इसलिए, कृपया मुझे बताइएगा."
मुंबई के किसी अखबार में प्रकाशित होने के बाद यह खबर देखते ही देखते वायरल (viral) हो गई. इसमें कहा गया कि श्रद्धा और रोहन अगले साल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. ये दोनों कथित रूप से दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
काम की बात करें तो श्रद्धा को अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' (Saaho) के गाने 'साइको सईयां' के लिए बहुत सराहा गया.
तेलुगु सुपरस्टार प्रभास अपनी रिकॉर्ड तोड़ फिल्म 'बाहुबली' सीरीज के बाद इस फिल्म के साथ अपनी वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसके अलावा श्रद्धा 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन और नोरा फतेही संग नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2019 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

