चिन्मयानंद मामला: एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता राठौर का लैपटॉप और एक पेनड्राइव किया जब्त
कानून की छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि अजीत सिंह ने उससे पेन ड्राइव ले लिया था, जिसमें उसके यौन शोषण के सबूत हैं. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर के छोटे भाई राठौर ने बाद में संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रशासन का सहयोग करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लग रहा है कि एसआईटी को कुछ गलतफहमी हो गई थी."