हॉलीवुड टेलीविजन की हस्ती एलेन डीजेनेरस को गोल्डन ग्लोब में कैरल बर्नेट अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
टेलीविजन हस्ती एलेन डीजेनेरस को इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में कैरल बर्नेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की है. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन, अभिनेत्री, निर्माता और टॉक शो की होस्ट एलेन इसकी दूसरी प्राप्तकर्ता हैं, पहला अवॉर्ड इसी नाम की कैरल बर्नेट को जनवरी में मिला था.