ग्लोबल एयरोस्पेस प्रमुख बोइंग का अनुमान, कहा- भारत को अगले 20 वर्षो में 2380 नए विमानों की जरूरत
ग्लोबल एयरोस्पेस प्रमुख बोइंग ने अनुमान लगाया है कि भारत को अगले 20 वर्षो में 2,380 नए विमानों की जरूरत होगी, जिनकी कीमत 330 अरब डॉलर होगी. बोइंग के वार्षिक इंडिया कमर्शियल मार्केट आउटलुक 2019 के अनुसार, घरेलू यात्री यातायात वृद्धि, नए दीर्घकालीन अवसरों और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कारकों की वजह से बोइंग द्वारा की गई यह भविष्यवाणी संभव होगी.