देश

दिल्ली: शख्स ने थाने जाकर पुलिस से कहा- 'बीबी को मार डाला, लाश ले आओ'

'मैंने बीबी को मार डाला है. लाश घर में ही पड़ी है. चलकर लाश को कब्जे में ले लो. फिर जो कानूनी कार्रवाई करनी हो कर लेना.' इतना सुनते ही थाने में मौजूद पुलिस वाले समझे कि 'कोई सनकी सिरफिर है जो पुलिस को छकाने के लिए थाने पहुंच गया है.' बाद में पुलिस को जब पता चला कि सूचना में दम है, तो थाने में मौजूद पुलिस वालों को पसीना आ गया.

दिल्ली: शख्स ने थाने जाकर पुलिस से कहा- 'बीबी को मार डाला, लाश ले आओ'
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits- File Photo)

'मैंने बीबी (Wife) को मार डाला है. लाश घर में ही पड़ी है. चलकर लाश को कब्जे में ले लो. फिर जो कानूनी कार्रवाई करनी हो कर लेना.' इतना सुनते ही थाने में मौजूद पुलिस वाले समझे कि 'कोई सनकी सिरफिर है जो पुलिस को छकाने के लिए थाने पहुंच गया है.' बाद में पुलिस को जब पता चला कि सूचना में दम है, तो थाने में मौजूद पुलिस वालों को पसीना आ गया. यह सनसनीखेज घटना दिल्ली (Delhi) के मालवीय नगर (Malviya Nagar) थाने की है. पुलिस के मुताबिक, "हत्या के आरोप में गिरफ्तार शख्स का नाम सुमित मोंगिया (38) है. सुमित ने जिस महिला का कत्ल करके लाश घर में ही छोड़ दी थी, और पुलिस को सूचना देने खुद ही थाने जा पहुंचा, आरोपी की वह पत्नी है. कत्ल की गई महिला का नाम दीपिका है."

दीपिका (31) और सुमित की शादी सन् 2009 में हुई थी. दंपत्ति के दो बच्चे हैं. आरोपी सुमित खिड़की एक्सटेंशन स्थित मकान में चौथी मंजिल पर रहता है. जबकि उसका बाकी परिवार इसी मकान की तीसरी मंजिल पर रहता है. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है. यह भी पढ़ें- दिल्ली: पति को था बीवी पर अवैध संबंध का शक, हत्या कर लाश के किए दर्जनों टुकड़े- सेप्टिक टैंक में फेंके.

मालवीय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, "सुमित ने पुलिस को बताया कि पत्नी दीपिका रोज-रोज छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ती थी. आए दिन की इसी चिकचिक से परेशान होकर उसने इतना घातक कदम उठाया. दीपिका की हत्या गला घोंटकर की गई है." पुलिस ने दीपिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल को सील कर दिया गया है. घटना की जांच अभी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).