कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सबकुछ ठीक है' की टिप्पणी के लिए किया कटाक्ष
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी पर उनके 'सबकुछ ठीक है' की टिप्पणी के लिए कटाक्ष किया है. प्रियंका ने कहा कि विदेशों में की गई इस तरह की टिप्पणियों से चीजें ठीक नहीं हो जाती हैं क्योंकि देश में कहीं से भी रोजगार में वृद्धि की खबरें नहीं आ रही हैं. प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मोदी पर उनके 'सबकुछ ठीक है' की टिप्पणी के लिए कटाक्ष किया है. प्रियंका ने कहा कि विदेशों में की गई इस तरह की टिप्पणियों से चीजें ठीक नहीं हो जाती हैं क्योंकि देश में कहीं से भी रोजगार में वृद्धि की खबरें नहीं आ रही हैं. प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा, "विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा. कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही. नामी-गिरामी कंपनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है. चंगा सी बोलने वाले हैं एक दम चुप सी. क्यों?"
इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने हिंदी में एक न्यूज रिपोर्ट को भी पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से दो प्रमुख आईटी कंपनियों - इंफोसिस और कॉग्निजेंट ने 25,000 कर्मचरियों की छंटनी करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: ग्रामीण विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रियंका गांधी के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी
सितंबर में अमेरिका के ह्यूसटन में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के दौरान मोदी ने इसमें भाग लेने वाले प्रवासी भारतीय सदस्यों को संबोधित करते हुए भारत की विविध भाषाओं में 'सब ठीक है' कहा था जिसमें पंजाबी में 'सब चंगा सी' भी शामिल थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

