भारतीय सेना ने कर्मियों को 'हनी ट्रैप' को लेकर किया आगाह, जारी की एडवाइजरी
भारतीय सेना ने हनी ट्रैप की घटनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अपने कर्मियों को आध्यात्मिक नेताओं या विदेशी मूल की महिलाओं के साथ दोस्ती से बचने व सर्तक रहने को कहा है. सेना ने पाकिस्तान से संबद्ध 150 प्रोफाइल्स की पहचान की है, जिसका इस्तेमाल भारतीय सेना कर्मियों को हनी ट्रैप करने के लिए किया जा रहा है.