देश

बहुजन समाज पार्टी ने भीम आर्मी का BJP के खिलाफ साथ आने का प्रस्ताव ठुकराया

बहुजन समाज पार्टी ने भीम आर्मी द्वारा सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए भेजा गया संयुक्त रणनीति का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है. बसपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर 'आजाद' द्वारा मायावती को लिखे गए एक पत्र को 'दलितों के मध्य भ्रम पैदा करने वाला' बताया.

बहुजन समाज पार्टी ने भीम आर्मी का BJP के खिलाफ साथ आने का प्रस्ताव ठुकराया
मायावती (Photo Credits: PTI)

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने भीम आर्मी द्वारा सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लड़ने के लिए भेजा गया संयुक्त रणनीति का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है. बसपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर (Chandra Shekhar) 'आजाद' द्वारा मायावती को लिखे गए एक पत्र को 'दलितों के मध्य भ्रम पैदा करने वाला' बताया. उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के दुष्प्रचार के जवाब में बसपा ने उत्तर प्रदेश के दलित बहुल इलाकों में पहले से ही जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि राज्य और जिला इकाई के नेताओं को निर्देशित किया गया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंद्रशेखर की दलितों को बांटने की योजना के बारे में जागरूक करें. हालांकि मायावती ने पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि यदि भीम आर्मी या कोई भी दलित संगठन वास्तव में समुदाय को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहते हैं, तो उन्हें बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और बसपा के संस्थापक कांशी राम द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को बसपा की अगुआई में आगे लेकर जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : उपचुनाव के सहारे बहुजन समाज पार्टी से बढ़त की फिराक में एसपी, BSP के पिछड़ों और मुस्लिमों को पार्टी में कर रहे हैं शामिल

वहीं चंद्र शेखर द्वारा मायावती को बुआ कहे जाने पर बसपा सुप्रीमो ने साफ कर दिया था कि उनका चंद्र शेखर के साथ कोई संबंध नहीं है. इससे पहले भी लोकसभा अभियान के दौरान मायावती ने दलितों को भीम आर्मी को लेकर सावधान किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).