RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 54th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 54वां मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Preview: रायपुर स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से 10 मई को होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले जीते हैं और सात में हार का सामना किया है. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (RCB vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी. वहीं इस सीजन के पहले मुकाबले में भी आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष करती नजर आई है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (RCB vs MI Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालिया फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बढ़त मिल सकती है. हालांकि मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 58%

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 42%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs MI 54th T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, जॉर्डन कॉक्स, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, मंगेश यादव और जोश हेजलवुड.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.