Petrol and Diesel Price 6th November: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई स्थिरता, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं किया. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के कारोबार में पिछले सत्र के मुकाबले नरमी बनी हुई है, लेकिन इस महीने बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में अब तक दो डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का इजाफा हो चुका है.
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं किया. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के कारोबार में पिछले सत्र के मुकाबले नरमी बनी हुई है, लेकिन इस महीने बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में अब तक दो डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का इजाफा हो चुका है. पेट्रोल के दाम में इससे पहले पांच दिनों तक गिरावट जारी रही जबकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी रही.
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 72.60 रुपये, 75.32 रुपये, 78.28 रुपये और 74.45 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.75 रुपये, 68.16 रुपये, 68.96 रुपये और 69.50 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को 0.62 फीसदी की नरमी के साथ 62.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध में 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 56.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

