पेट्रोल के दाम में 5वें दिन गिरावट जारी, डीजल का भाव स्थिर
पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. एक दिन पहले तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में मामूली कटौती की थी.
पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. एक दिन पहले तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में मामूली कटौती की थी. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम फिर पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में दो दिनों से जारी कटौती फिर थम गई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.60 रुपये, 75.32 रुपये, 78.28 रुपये और 74.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.75 रुपये, 68.16 रुपये, 68.96 रुपये और 69.50 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं. यह भी पढ़ें- पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर गिरावट, डीजल का भाव स्थिर
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को 0.19 फीसदी की नरमी के साथ 62.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध में 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

