बॉलीवुड

अपने सांवले रंग के कारण मलाइका अरोड़ा भी हो चूकी हैं भेदभाव का शिकार, यहां किया खुलासा

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था. मलाइका ने कहा, "मैं जब यहां आई तो यहां काला, गोरा फैला हुआ था और मुझे हमेशा काले रंग वाली श्रेणी में रखा गया."

अपने सांवले रंग के कारण मलाइका अरोड़ा भी हो चूकी हैं भेदभाव का शिकार, यहां किया खुलासा
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Photo Credit-IANS)

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था. मलाइका ने कहा, "मैं जब यहां आई तो यहां काला, गोरा फैला हुआ था और मुझे हमेशा काले रंग वाली श्रेणी में रखा गया."

'छैया छैया', 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम नंबर्स के लिए प्रसिद्ध मलाइका ने नेहा धूपिया के शो 'नोफिल्टर्सनेहा सीजन 4' पर अपने ये विचार रखे.

एक बच्चे की मां मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की बात पर चर्चा में रहती हैं. उनका कहना है कि वे ट्रोल्स की परवाह नहीं करतीं.

यह भी पढ़ें- Lakme Fashion Week 2019 Day 5: कंगना रनौत, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी ने किया रैंप वॉक

उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे बिल्कुल परवाह नहीं. मुझे सिर्फ उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो सिर्फ एक तय तरीके से सोचते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).