बॉलीवुड फिल्मों में आ रहे बदलाव को लेकर आयुष्मान खुराना ने दिया बयान, कहा- इंडस्ट्री इमपरफेक्ट लुक की राह पर
बॉलीवुड में मुख्यधारा की फिल्मों में अब आ रहे हैं. ऐसा अब जरूरी नहीं कि फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाले किरदारों की कद-काठी बिल्कुल परफेक्ट हो बल्कि आजकल की फिल्मों में ज्यादातर खामियों और बढ़ती उम्र का ही बोलबाला है. इस बदलाव का श्रेय कहीं न कहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना को है. उनका मानना है कि बॉलीवुड अब एक ऐसी जगह है जहां रंग, रूप और उम्र कोई मायने नहीं रखती है.