बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना के फिल्म को कैसे मिला 'बाला' नाम, एक्टर ने किया खुलासा

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'बाला' की रिलीज के पहले खुलासा किया कि उन्होंने ही अपनी फिल्म का शीर्षक सुझाया था. आयुष्ममान ने कहा, "काफी सोच-विचार के बाद हमें अपना शीर्षक 'बाला' मिला. मुझे याद है कि हम कई दिनों तक इस बात पर चर्चा करते रहे कि शीर्षक क्या होना चाहिए.

आयुष्मान खुराना के फिल्म को कैसे मिला 'बाला' नाम, एक्टर ने किया खुलासा
आयुष्मान खुराना (Photo Credits: IANS)

अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपनी आगामी फिल्म 'बाला' (Bala) की रिलीज के पहले खुलासा किया कि उन्होंने ही अपनी फिल्म का शीर्षक सुझाया था. आयुष्ममान ने कहा, "काफी सोच-विचार के बाद हमें अपना शीर्षक 'बाला' मिला. मुझे याद है कि हम कई दिनों तक इस बात पर चर्चा करते रहे कि शीर्षक क्या होना चाहिए. हम एक अलग, छोटा और मजेदार शीर्षक चाहते थे, जो फिल्म की कहानी के अनुरूप हो. मैं जानता था कि हमें ऐसा शीर्षक जरूर मिल जाएगा, पर इसको ढूंढ़ना कठिन रहा."

अभिनेता ने कहा, "मुझे याद है कि कम से कम 30 दिनों तक मैं इस पर सोच-विचार कर रहा था और अचानक एक दिन दिमाग में न जाने कहा से इस शीर्षक 'बाला' का विचार मुझे आया. मैंने अपने निर्माता को फोन कर कहा कि मैंने उनके लिए शीर्षक खोज लिया है." आयुष्मान का सुझाव सुनने के बाद निर्माता दिनेश विजान अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

यह भी पढ़ें : बाला एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा- एक के बाद एक हिट फिल्मे आपको जोखिम लेने देती है

आयुष्मान ने कहा, "मुझे याद है कि दिनो (दिनेश) काफी देर तक अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मैं समझ गया कि दर्शकों को हंसाने के लिए हमें एक अच्छा शीर्षक मिल गया है." उन्होंने आगे कहा, "हमने कई लोगों को शीर्षक की जानकारी दी और शुक्र है कि सभी की प्रतिक्रिया एक समान रही." फिल्म 'बाला' समय से पहले गंजा होने वालों के दर्द को उजागर करती है. सात नवंबर को फिल्म रिलीज होगी. फिल्म में यामी गौतम और भूमि पेडणेकर भी प्रमुख किरदार में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).