पीवी सिंधु चीन ओपन से हुई बाहर, पाई यू पो ने हराया
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को यहां जारी चीन ओपन से बाहर हो गई हैं. टूर्नामेंट के पहले ही दौर में ही वर्ल्ड रैंकिंग में 42वें पायदान पर काबिज चीनी ताइपे की पाई यू पो ने सिंधु को 21-13, 18-21, 21-19 से शिकस्त दी.
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को यहां जारी चीन ओपन से बाहर हो गई हैं. टूर्नामेंट के पहले ही दौर में ही वर्ल्ड रैंकिंग में 42वें पायदान पर काबिज चीनी ताइपे की पाई यू पो ने सिंधु को 21-13, 18-21, 21-19 से शिकस्त दी. तीन गेमों तक चले कड़े मुकाबले में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिंधु को मात देने के लिए चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 74 मिनट का समय लिया.
सिंधु इससे पहले, कोरिया और डेनमार्क में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.
इस साल स्विट्जरलैंड के बासेल में हुए विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के बाद से उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

