India At Asian Games 2026 Day 4 Schedule: आज गोल्ड मेडल जीतने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, शूटिंग, वुशु, हॉकी समेत इन खेलों में भी दिखेगा एक्शन
भारतीय दल के लिए चौथा दिन काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कई खेलों में पदक की उम्मीदें हैं. शूटिंग में एलावेनिल वलारिवन और पार्थ राकेश माने की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उतरने वाली है. वहीं वुशु में लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम दो अलग-अलग फाइनल में पदक के लिए चुनौती देंगी. दूसरी ओर बैडमिंटन की पुरुष और महिला टीम जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेगी.
India at Asian Games 2026 Day 4 Full Schedule On September 22: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 (Aichi-Nagoya Asian Games 2026) के चौथे दिन यानी आज 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबला खेलेगी. इसके अलावा शूटिंग, वुशु, तैराकी, बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, सेपक टकरॉ और सॉफ्ट टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. आइची प्रीफेक्चर और नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जा रहे हैं. India vs Japan One-Off T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम जापान ऐतिहासिक टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
भारतीय दल के लिए चौथा दिन काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कई खेलों में पदक की उम्मीदें हैं. शूटिंग में एलावेनिल वलारिवन और पार्थ राकेश माने की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उतरने वाली है. वहीं वुशु में लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम दो अलग-अलग फाइनल में पदक के लिए चुनौती देंगी. दूसरी ओर बैडमिंटन की पुरुष और महिला टीम जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेगी.
एशियन गेम्स 2026 में भारत का 22 सितंबर का पूरा कार्यक्रम (India's Schedule at Asian Games 2026 - September 22, All Time in IST)
| खेल | मुकाबला | भारतीय खिलाड़ी/टीम | समय (IST) | पदक मुकाबला |
|---|---|---|---|---|
| सेपक टकरॉ | पुरुष एवं महिला स्पर्धा | भारतीय दल | सुबह 5:30 बजे | नहीं |
| सॉफ्ट टेनिस | पुरुष एवं महिला स्पर्धा | भारतीय दल | सुबह 5:30 बजे / 7:00 बजे | नहीं |
| बैडमिंटन | महिला टीम क्वार्टरफाइनल | भारत बनाम जापान | सुबह 6:00 बजे | नहीं |
| शूटिंग | 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन | एलावेनिल वलारिवन, पार्थ राकेश माने | सुबह 6:15 बजे | नहीं |
| वुशु | महिला नानक्वान फाइनल | लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम | सुबह 6:29 बजे | हां |
| शूटिंग | पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन | मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल | सुबह 6:30 बजे से | नहीं |
| शूटिंग | पुरुष स्कीट टीम फाइनल | भारतीय टीम | सुबह 6:30 बजे से | हां |
| शूटिंग | महिला स्कीट क्वालिफिकेशन | परिनाज ढालीवाल, रायजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान | सुबह 6:30 बजे से | नहीं |
| शूटिंग | महिला स्कीट टीम फाइनल | भारतीय टीम | सुबह 6:30 बजे से | हां |
| टेबल टेनिस | महिला टीम ओपनिंग राउंड | भारत बनाम थाईलैंड | सुबह 6:30 बजे से | नहीं |
| कबड्डी | पुरुष ग्रुप A | भारत बनाम दक्षिण कोरिया | सुबह 7:15 बजे | नहीं |
| तैराकी | पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल B | आर्यन नेहरा | सुबह 7:29 बजे | नहीं |
| तैराकी | पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले हीट्स | भारतीय टीम | सुबह 8:05 बजे | नहीं |
| शूटिंग | 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल* | एलावेनिल वलारिवन, पार्थ राकेश माने | सुबह 8:25 बजे* | हां |
| मुक्केबाजी | महिला 51 किग्रा (राउंड ऑफ 32) | साक्षी चौधरी | सुबह 8:30 बजे से | नहीं |
| मुक्केबाजी | महिला 54 किग्रा (राउंड ऑफ 32) | प्रीति पवार | सुबह 8:30 बजे से | नहीं |
| आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक | महिला ऑल-अराउंड एवं वॉल्ट क्वालिफिकेशन (सबडिवीजन-1) | भारतीय दल | सुबह 8:30 बजे | नहीं |
| क्रिकेट | महिला गोल्ड मेडल मुकाबला | भारत बनाम श्रीलंका | सुबह 10:30 बजे | हां |
| आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक | सबडिवीजन-2 | भारतीय दल | सुबह 10:30 बजे | नहीं |
| बैडमिंटन | पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल | भारत बनाम जापान | सुबह 11:30 बजे | नहीं |
| वुशु | महिला नानदाओ फाइनल | लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम | सुबह 11:59 बजे | हां |
| मुक्केबाजी | पुरुष 55 किग्रा (राउंड ऑफ 32) | जदुमणि सिंह | दोपहर 1:30 बजे से | नहीं |
| आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक | सबडिवीजन-3 | भारतीय दल | दोपहर 2:00 बजे | नहीं |
| तैराकी | पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले फाइनल* | भारतीय टीम | दोपहर 2:55 बजे* | हां |
| हॉकी | पुरुष पूल-A | भारत बनाम श्रीलंका | दोपहर 3:30 बजे | नहीं |
*फाइनल में स्थान क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा.
आज भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदें
आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका होगा. इसके अलावा शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम और स्कीट टीम स्पर्धा में भी भारत से पदक की उम्मीद है. वुशु में लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम दो फाइनल मुकाबलों में उतरेंगी, जहां भारत के खाते में पदक जुड़ सकता है. तैराकी की पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले टीम भी फाइनल में पहुंचने पर पदक के लिए चुनौती पेश करेगी.
भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
एशियन गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों (Sony Sports 1 से Sony Sports 5) पर किया जाएगा.
एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं भारतीय खिलाड़ियों के चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण DD Sports और DD Free Dish पर भी देखा जा सकता.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2026 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

