बिहार: हाजीपुर में हॉर्न बजने से गुस्साया सांड, पटक दी कार, देखें वायरल वीडियो
अगर आप अपनी कार से बिहार के वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर जा रहे हों तो कार का हॉर्न बजाने की जुर्रत ना करें, वरना आपकी शामत आ जाएगी! हाजीपुर में ऐसी ही एक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने कार का हॉर्न बजा दिया और सांड ने उसकी कार पटक दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अगर आप अपनी कार से बिहार (Bihar) के वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर (Hajipur) जा रहे हों तो कार का हॉर्न (Horn) बजाने की जुर्रत ना करें, वरना आपकी शामत आ जाएगी! हाजीपुर में ऐसी ही एक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने कार का हॉर्न बजा दिया और सांड ने उसकी कार पटक दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार विकास आनंद ने सोमवार को बताया कि एक दिन पहले हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर एक सांड बैठा था. बीच सड़क पर बैठे सांड को देखकर एक कार चालक ने हॉर्न बजा दिया, जिससे सांड को गुस्सा आ गया. उसने कार को सींग से उठाकर पटक दिया.
उन्होंने बताया कि सांड तब तक कार को पटकता रहा, जब तक कार क्षतिग्रस्त नहीं हो गई. आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से किसी तरह सांड को वहां से भगाया. इस घटना में कार चालक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है. यह भी पढ़ें- पटना में चोरों का कारनामा, 50 लाख की डकैती के बाद आईने पर लिपस्टिक से लिखा- 'भाभी जी बहुत अच्छी हैं'.
देखें वीडियो-
बिहार के हाजीपुर में सड़क पर सांड दिखे तो हॉर्न नहीं बजाएं। अन्यथा देखिए अंजाम...
हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर सांड को देख एक कार चालक ने हॉर्न क्या बजाया, गुस्साए सांड ने कार को सींग से उठाकर खूब पटका। खास बात यह कि वहां यह पहली घटना नहीं है।
...कहां है नगर प्रशासन? pic.twitter.com/hJqN6HpoLg
— AMIT ALOK (@amitalokbihar) November 4, 2019
उन्होंने बताया कि सांड के उत्पात की यह कोई पहली घटना नहीं है. यहां के लोग सांडों के उत्पात से परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने तो सांडों का नामकरण तक कर दिया है. इससे पहले रविवार को एक सांड ने एक ऑटो पर हमला बोल दिया था, जिससे ऑटों के सामने के कांच टूट गए थे. सांडों के उत्पात के कारण महिलाओं, बूढ़ों व बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

