बिहार: तेजस्वी यादव का आरोप- सामाजिक ताने-बाने को खत्म कर रही नीतीश सरकार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर एक जिलाधिकारी के पत्र के बहाने सोमवार को निशाना साधा है. तेजस्वी ने मधेपुरा के जिलाधिकारी के एक पत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने लोकआस्था के महापर्व छठ पर विद्वेषपूर्ण व विघटनकारी आदेश दिए थे.
बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार पर एक जिलाधिकारी के पत्र के बहाने सोमवार को निशाना साधा है. तेजस्वी ने मधेपुरा (Madhepura) के जिलाधिकारी के एक पत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने लोकआस्था के महापर्व छठ (Chhath) पर विद्वेषपूर्ण व विघटनकारी आदेश दिए थे. उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक ताने-बाने को समाप्त कर रही है. तेजस्वी ने मधेपुरा के जिलाधिकारी के उस आदेश की कॉपी को ट्वीट करते हुए लिखा, "नीतीश कुमार, एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट ने देश को बताया कि बिहार दंगों में अव्वल है. अब देखिए, कुकर्मी सरकार ने लोकआस्था के महापर्व छठ पर कैसा विद्वेषपूर्ण व विघटनकारी आदेश दिया था. हर जाति-धर्म के लोग छठ पर्व मनाते हैं. लोकपर्व की आस्था-भावना व सामाजिक ताने-बाने को खत्म ना कीजिए."
उल्लेखनीय है कि मधेपुरा के जिलाधिकारी ने छठ से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किया था, जिसमें एक पैराग्राफ को लेकर विवाद हुआ है. पत्र में लिखा गया है, "छठ घाट तक व्रतियों के आने-जाने वाले मार्गो में पड़ने वाले मुहल्लों में विशेषकर मुस्लिम मुहल्लों में नाली का पानी (गंदा पानी) गिराए जाने के कारण तनाव उत्पन्न होता है." यह भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सीएम आवास में शराब माफिया मटरगस्ती करते हैं.
तेजस्वी यादव का ट्वीट-
माननीय नीतीश कुमार जी,
NCRB की रिपोर्ट ने देश को बताया कि बिहार दंगों में अव्वल है। अब देखिए कुकर्मी सरकार ने लोकआस्था के महापर्व छठ पर कैसा विद्वेषपूर्ण व विघटनकारी आदेश दिया था। हर जात-धर्म के लोग छठ पर्व मनाते है। लोकपर्व की आस्था-भावना व सामाजिक ताने-बाने को ख़त्म ना करिए। pic.twitter.com/gHOGvTq9tg
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 4, 2019
पत्र में आगे लिखा हुआ है, "कभी-कभी छठ घाट पर बहुत अधिक भीड़ में घाट पर बनाए गए कोशी टूट जाने के कारण भी समस्या उत्पन्न होती है. मुस्लिम समुदाय के शरारती तत्वों द्वारा छठ व्रतियों के परिजनों तथा उनके साथ की महिलाओं के साथ छेड़खानी किए जाने पर तनाव उत्पन्न होता है. छठ व्रतियों तथा उनके परिजनों पर छींटाकशी, फब्ती कस देने के कारण भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

