खेल

डिएगो मैराडोना ने कहा- मैं मर नहीं रहा हूं

अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो मैराडोना ने अपने स्वास्थ्य के खराब होने से जुड़ी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह अभी पूरी तरह से ठीक हैं. मैराडोना फिलहाल, अर्जेटीना लीग में खेलने वाले क्लब गिमनासिया के मुख्य कोच हैं.

डिएगो मैराडोना ने कहा- मैं मर नहीं रहा हूं
डिएगो मैराडोना (Photo Credits: Getty Images)

अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो मैराडोना ने अपने स्वास्थ्य के खराब होने से जुड़ी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह अभी पूरी तरह से ठीक हैं. मैराडोना फिलहाल, अर्जेटीना लीग में खेलने वाले क्लब गिमनासिया के मुख्य कोच हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैराडोना की सबसे छोटी बेटी गियानिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसने 59 वर्षीय मैराडोना के स्वास्थ्य को लेकर सभी को चिंतित कर दिया.

मैराडोन ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा, "मैं मर नहीं रहा हूं. मैं बहुत अच्छे से सोता हूं क्योंकि मैं काम कर रहा हूं. मुझे नहीं पता कि गियानिना क्या कहना चाहती थी."

मैराडोना ने कहा, "मैं जानता हूं कि जब आप बूढ़े हो जाते हैं तो लोगों कि इसकी ज्यादा चिंता होती है कि आप पीछे क्या छोड़ कर जाएंगे बजाए इसके कि आप अभी कैसे हैं. मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं."

यह भी पढ़ें- क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने खरीदी 6.6 करोड़ रुपये की मैक्लॉरेन सेन्ना कार

वर्ष 1997 में फुटबाल से सन्यास लेने के बाद से मैराडोना को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).