अयोध्या मामला: पत्रकार राणा अय्यूब को अमेठी पुलिस ने ट्वीट के जरिए दी चेतावनी, कहा- इसे तुरंत हटाए, नहीं तो आपके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित अंतिम फैसले से पहले उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 'अमेठी पुलिस' के ट्विटर हैंडल के माध्यम से राणा अय्यूब को कड़ी चेतावनी दी है. इस चेतावनी में उन्हें कहा गया, "आपने एक राजनीतिक टिप्पणी की है. इसे तुरंत हटाए, नहीं तो अमेठी पुलिस की ओर से आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."