देश

अयोध्या मामला: BSP सुप्रीमो मायावती ने की शांति की अपील, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रद्द किए कार्यक्रम

अयोध्या जमीन विवाद का फैसला आज आने वाला है. इसे लेकर बीएसपी की सुप्रीमो मायावती ने शांति की अपील की है. तो वहीं एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. मायावती ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद के सम्बंध में फैसले पर इंतजार की घड़ी समाप्त हुई जिस पर आज मानीनय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया जाने वाला है.

अयोध्या मामला: BSP सुप्रीमो मायावती ने की शांति की अपील, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रद्द किए कार्यक्रम
अखिलेश यादव और मायावती (Photo Credits: File)

अयोध्या जमीन विवाद का फैसला आज आने वाला है. इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने शांति की अपील की है. तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा, "अयोध्या प्रकरण अर्थात राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद के सम्बंध में फैसले पर इंतजार की घड़ी समाप्त हुई जिस पर आज मानीनय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया जाने वाला है. सभी लोगों से पुन: अपील है कि वे कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें तथा शान्ति बनाए रखें."

उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. अखिलेश यादव आज शनिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, उसे रद्द कर दिया गया है. ज्ञात हो कि अयोध्या मामले के फैसले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है.

यह भी पढ़ें : अयोध्या मामला: सीएम के. पलानीस्वामी ने की तमिलनाडु में शांति बनाए रखने की अपील, राज्यभर में कड़ी सुरक्षा

साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अयोध्या में अर्धसैनिक बलों के 4000 जवानों को तैनात किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संवेदनशील मुकदमे की 40 दिन तक मैराथन सुनवाई करने के बाद गत 16 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. देश के संवेदनशील मामले में फैसले को देखते हुए देशभर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).