अयोध्या मामला: पत्रकार राणा अय्यूब को अमेठी पुलिस ने ट्वीट के जरिए दी चेतावनी, कहा- इसे तुरंत हटाए, नहीं तो आपके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित अंतिम फैसले से पहले उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 'अमेठी पुलिस' के ट्विटर हैंडल के माध्यम से राणा अय्यूब को कड़ी चेतावनी दी है. इस चेतावनी में उन्हें कहा गया, "आपने एक राजनीतिक टिप्पणी की है. इसे तुरंत हटाए, नहीं तो अमेठी पुलिस की ओर से आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."
अयोध्या मामले (Ayodhya) में सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित अंतिम फैसले से पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पुलिस ने 'अमेठी पुलिस' के ट्विटर हैंडल के माध्यम से राणा अय्यूब (Rana Ayyub) को कड़ी चेतावनी दी है. इस चेतावनी में उन्हें कहा गया, "आपने एक राजनीतिक टिप्पणी की है. इसे तुरंत हटाए, नहीं तो अमेठी पुलिस की ओर से आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."
दरअसल, अय्यूब ने शुक्रवार को मुसलमानों को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया था और अपने इस ट्वीट में उन्होंने 'अन्य' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनका यह ट्वीट कही न कही उकसाने वाला था क्योंकि उन्होंने इसमें कहा था, "उम्मीद करती हूं कि कल मेरा देश मुझे निराश नहीं करेगा."
यह भी पढ़ें: अयोध्या मामला: BSP सुप्रीमो मायावती ने की शांति की अपील, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रद्द किए कार्यक्रम
उनके इस ट्वीट को 1,464 बार और अमेठी पुलिस के ट्वीट को 2,260 बार रीट्वीट किया गया. राणा अय्यूब एक जानी-मानीं पत्रकार हैं जो विभिन्न विदेशी प्रकाशनों के लिए काम करती हैं. अतीत में भी उन्हें कई बार उनके कामों की वजह से ट्रोल किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

