देश

अयोध्या मामला: उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था, धारा 144 लागू

अयोध्या भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है. कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. चित्रकूट में रामघाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं.

अयोध्या मामला: उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था, धारा 144 लागू
अयोध्या/पुलिस फोर्स (Photo Credits: ANI)

अयोध्या भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आने वाले फैसले को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके अलावा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है. कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. चित्रकूट (Chitrakoot) में रामघाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. इसके अलावा सभी जगह इंटरनेट और सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.

अयोध्या (Ayodhya) मसले पर फैसले को लेकर पुलिस, प्रशासन समेत शहर की सभी खुफिया एजेंसियां हाईलेवल पर सक्रिय कर दी गई हैं. जिसे लेकर खुफिया विभाग ने शहर के कुछ संदिग्ध इलाकों की रिपोर्ट आलाधिकारियों को न भेज सीधे शासन को भेज दी है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या मामला: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिन्दू-मुस्लिम विवाद का अंत हो जाएगा

बांदा, हरदोई, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, महोबा, फरु खाबाद, इटावा, जालौन सहित सभी जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. सभी जिलों में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने देने की ताकीद की गई है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. कानपुर सेंट्रल सहित सभी जिलों में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

डीजीपी व अन्य उच्च अधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के जिलों, रेंज व जोन में तैनात अधिकारियों व जिलों के सोशल मीडिया सेल में तैनात अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखने और सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).