'कौन बनेगा करोड़पति 11' की शूटिंग के दौरान तापसी पन्नू ने दिया बयान, कहा- शिक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान
अभिनेत्री तापसी पन्नू का मानना है कि शिक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान है. उन्होंने हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 11' शो के कर्मवीर एपिसोड की शूटिंग की है. इस दौरान उनके साथ ओडिशा के कलारबंका निवासी अच्युत सामंत भी थे. अच्युत ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की शुरुआत की थी, जो ओडिशा के आदिवासी बच्चों को मुफ्त आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा उपलब्ध कराता है.