मनोरंजन

वेब सीरीज 'रंगबाज फिरसे' में शरद केलकर निभाएंगे एक क्रूर बिजनेसमैन की भूमिका

शरद केलकर आज इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. टेलीविजन से लेकर फिल्मों और बढ़ते हुए डिजिटल स्पेस तक हर जगह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शरद को अलग-अलग भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना पसंद है. वह जल्द ही वेब सीरीज के फ्लैगशिप शो 'रंगबाज फिरसे' में एक दिलचस्प किरदार के साथ प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

वेब सीरीज 'रंगबाज फिरसे' में शरद केलकर निभाएंगे एक क्रूर बिजनेसमैन की भूमिका
शरद केलकर (Photo Credits: Instagram)

शरद केलकर (Sharad Kelkar) आज इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. टेलीविजन से लेकर फिल्मों और बढ़ते हुए डिजिटल स्पेस तक, अभिनेता ने हर जगह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शरद को अलग-अलग भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना पसंद है. वह जल्द ही वेब सीरीज के फ्लैगशिप शो 'रंगबाज फिरसे' (Rangbaaz Phirse) में एक दिलचस्प किरदार के साथ प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस सीरीज में वह राजा फोगाट की भूमिका में नजर आएंगे, जो राजस्थान में एक अवैध शराब व्यापारी है और कारों एवं महिलाओं का शौकीन हैं, साथ ही राज्य की जट्ट राजनीति में भी उनकी बहुत मजबूत पकड़ है.

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए शरद ने कहा कि, "राजा फोगाट एक ठोस किरदार है. मेरे लिए नकारात्मक भूमिकाएं चुनौतीपूर्ण हैं और मेरा मानना है कि एक अभिनेता के रूप में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं करना बहुत महत्वपूर्ण है. रंगबाज फिरसे अच्छी तरह से आकार ले रहा है और मैं डिजिटल वेब पर इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज ‘वर्जिन भास्कर’ का बोल्ड ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Hot Video

'रंगबाज फिरसे' एक तेज-तर्रार क्राइम थ्रिलर है जिसमें जाति वर्चस्व और एक गैंगस्टर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है. नौ-एपिसोड की यह श्रृंखला राजनीति की वजह से युवाओं को गुमराह करने की कहानी है. इस श्रृंखला में यह उजागर किया जाएगा कि कैसे एक व्यक्ति अपराधी के रूप में पैदा नहीं होता है, बल्कि उसके आस-पास की परिस्थितियां उसे ऐसा बना देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).