मनोरंजन

Antara Banerjee Arrested: अंतरा बनर्जी हुई गिरफ़्तार, एक्ट्रेस पर कपड़े उतारने और रेज़र ब्लेड से RPF अधिकारी पर हमला करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, अंतरा बनर्जी शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं. आरोप है कि उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह आरक्षित एसी कोच में चढ़ गईं. इसी बात को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों से उनका विवाद हो गया.

Antara Banerjee Arrested: अंतरा बनर्जी हुई गिरफ़्तार, एक्ट्रेस पर कपड़े उतारने और रेज़र ब्लेड से RPF अधिकारी पर हमला करने का आरोप

Antara Banerjee Arrested: मॉडल और टीवी एवं वेब सीरीज अभिनेत्री अंतरा बनर्जी इन दिनों अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में हैं. पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने अरावली एक्सप्रेस में आरक्षित एसी कोच में यात्रा को लेकर हुए विवाद के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान पर कथित तौर पर रेजर ब्लेड से हमला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने कथित रूप से अपने कपड़े भी उतार दिए. फिलहाल मामले की जांच जारी है. Maharashtra FDA: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र एफडीए का नोटिस, विमल इलायची के विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें

कौन हैं अंतरा बनर्जी?

अंतरा बनर्जी भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल हैं. उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. उन्होंने फिल्म निर्माता हर्ष की फिल्म 'ये है इंडिया' में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी. टेलीविजन पर उन्हें एकता कपूर के लोकप्रिय शो 'कसौटी जिंदगी की' में अहम किरदार निभाने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान के साथ स्क्रीन साझा की थी. उन्होंने वर्ष 2019 में इस शो को छोड़ दिया था.

इसके अलावा अंतरा 'सावधान इंडिया', 'लाल इश्क' और 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

फिल्मों और वेब सीरीज में भी किया काम

अंतरा बनर्जी ने वर्ष 2014 में फिल्म 'द शौकीन्स' से फिल्मों में कैमियो किया था. इसके बाद वह 'बढ़ो बहू' में नजर आईं. उन्होंने सनी लियोनी अभिनीत वेब सीरीज 'रागिनी MMS रिटर्न्स सीजन 2' में भी काम किया है.

अभिनय के अलावा इन कलाओं में भी हैं माहिर

अभिनय के अलावा अंतरा बनर्जी को कथक का भी अच्छा ज्ञान है. उन्होंने करीब 15 वर्षों तक कथक का प्रशिक्षण लिया है और कोलकाता में कई मंचीय प्रस्तुतियां दी हैं. इसके अलावा उन्होंने शास्त्रीय संगीत की भी ट्रेनिंग ली है और मॉडल के रूप में कई टेलीविजन विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, अंतरा बनर्जी शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं. आरोप है कि उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वह आरक्षित एसी कोच में चढ़ गईं. इसी बात को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों से उनका विवाद हो गया.

आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने कथित तौर पर रेजर ब्लेड से RPF कर्मी पर हमला किया और हंगामा किया. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2026 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).