देश

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले में 500 मेगावाट की अनपरा टरबाइन जनरेटर इकाई में हुआ ब्लास्ट, चार सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 500 मेगावाट की अनपरा थर्मल पावर स्टेशन की टरबाइन जनरेटर इकाई में हुई एक विस्फोट में चार सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना बुधवार की शाम को हुई. विस्फोट में घायल हुए चार अभियंताओं की पहचान अरविंद सिंह, वरुण गौतम, अशोक पाल और जयंत तिवारी के रूप में हुई है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर है.

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले में 500 मेगावाट की अनपरा टरबाइन जनरेटर इकाई में हुआ ब्लास्ट, चार सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल
अनपरा थर्मल पावर स्टेशन (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले में 500 मेगावाट की अनपरा थर्मल पावर स्टेशन की टरबाइन जनरेटर इकाई (Turbine Generator Unit) में हुई एक विस्फोट में चार सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना बुधवार की शाम को हुई. विस्फोट में घायल हुए चार अभियंताओं की पहचान अरविंद सिंह, वरुण गौतम, अशोक पाल और जयंत तिवारी के रूप में हुई है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर है. एक हजार मेगावाट की क्षमता वाले अनपरा डी के पावर स्टेशन में विस्फोट होने और इसके चलते आग लगने से इसमें काम रोक दिया गया.

यह थर्मल वापर स्टेशन उत्तर प्रदेश थर्मल पावर जेनेरेशन कॉर्पोरेशन के स्वामित्व में है. एक हजार मेगावाट की क्षमता वाले पावर स्टेशन में हुई अचानक विस्फोट से जिले के पूर्वी में बिजली आपूर्ति की स्थिति गड़बड़ा गई. निजी पावर लैंको द्वारा संचालित अनपरा ए, अनपरा बी और सी प्लांट्स से अग्निशमन कार्यकर्ता तुरंत घटनास्थल पर गए.

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: Mau में Cylinder Blast से 12 लोगों की मौत, कई घायल

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अनपरा डी थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य महा प्रबंधक हीरामन प्रसाद सिंह ने कहा कि वह आउट ऑफ स्टेशन थे इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टरबाइन जनरेटर में विस्फोट और आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ है और बिजली उत्पादन की शुरुआत दोबारा करने में छह महीने से अधिक समय का वक्त लग सकता है. सिंह ने कहा कि इंजीनियरों की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और विस्फोट के संभावित कारकों की जांच कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).